12 मार्च 2014 - 20:30
ईरान नें मानवाधिकार के बारे में बान की मून की रिपोर्ट को रद्द किया।

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मरज़िया अफ़ग़म नें संयुक्त राष्ट्र के जनरल सिक्रेट्री बान की मून की उस रिपोर्ट को राजनीतिक बताते हुए रद्द कर दिया है जिसमें ईरान से सम्बंधित मानवाधिकार के बारे में चिंता व्यक्त की गई थी।

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मरज़िया अफ़ग़म नें संयुक्त राष्ट्र के जनरल सिक्रेट्री बान की मून की उस रिपोर्ट को राजनीतिक बताते हुए रद्द कर दिया है जिसमें ईरान से सम्बंधित मानवाधिकार के बारे में चिंता व्यक्त की गई थी। ईरान नें संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान जनरल सिक्रेट्री को संयुक्त राष्ट्र के इतिहास का सबसे कमज़ोर जनरल सिक्रेट्री बताया है। ईरान का कहना है कि संयुक्त राष्ट्र के जनरल सिक्रेट्री नें दुनिया भर में अमरीका की अत्याचारी कार्यवाहियों और मानवाधिकार का खुला उल्लंघन किये जाने पर अपनी आँखें बंद कर रखी है। ईरान के अनुसार बहरैन, अफ़ग़ानिस्तान, पाकिस्तान, यमन, ईराक़ और दुनिया के विभिन्न भागों में अमरीका या उसके समर्थक शासक मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन कर रहे हैं लेकिन संयुक्त राष्ट्र के जनरल सिक्रेट्री अमरीका और उसके साथियों के भयानक अपराधों पर अपनी आँखें बंद किये हुए हैं जिस पर ईरान को बहुत अफ़सोस है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के सिक्रेट्री को किसी भी दबाव में नहीं आना चाहिये और उन्हें निष्पक्ष रूप से काम करना चाहिये।